Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

[Amit Shah] अमित शाह बायोग्राफी, जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, नेटवर्थ, विवाद

अमित शाह बायोग्राफी: जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, नेटवर्थ, विवाद, जीवन परिचय, पूरा नाम, राजनैतिक करियर, Amit Shah Biography in Hindi: Age, Net Worth, Political Career, Family, Education, Early Life, Son, etc Details are available here.  जैसा कि हम जानते है कि हमारे देश में आज के समय प्रमुख राजनैतिक दल और कोई नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) है। अगर हम इसके ex-president की चर्चा करें तो उनका नाम अमित शाह है। जिन्हें लोग भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य भी कहते है। देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी को अगर कई क्षेत्रों में जीत हासिल हुई है, तो वो सिर्फ और सिर्फ अमित शाह के बदौलत।

अमित शाह बायोग्राफी, जीवनी [Amit Shah Biography in Hindi]

यही नहीं जानकारी के मुताबिक, बीजेपी को जमीनी स्तर से अगर किसी ने मजबूत बनाया है, तो उसका भी श्रेय अमित शाह को ही जाता है क्योंकि इसमें इनका काफी ज्यादा योगदान माना जाता है। अभी तक का अगर इनका इतिहास देखा जाए तो यह वर्तमान के सबसे कामयाब अध्यक्ष साबित हुए है, क्योंकि इन्हीं की कार्यकाल में BJP पार्टी ने सबसे ज्यादा चुनाव जीते है। अमित शाह के मेहनत को मद्दे नजर रखते हुए इन्हें भारतीय जनता पार्टी की समिति ने अध्यक्ष पद के लिए चुना था। वर्तमान समय में अमित शाह जी भारत के गृहमंत्री है।

जी हां दोस्तों देखा जाए तो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी इनके दिशा निर्देश में कामयाबी भी हासिल करती दिखाई दे रही है। तो क्या आप भी अमित शाह जी की बायोग्राफी के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक है, यदि हां तो आपके लिए हमारा यह पोस्ट काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। क्योंकि आज के लेख में हम आपको अमित शाह बायोग्राफी और जीवन परिचय से संबंधित हर आवश्यक जानकारी साझा करने वाला वाले है।

अमित शाह बायोग्राफी | Amit Shah Biography in Hindi
Amit Shah Biography in Hindi

अमित शाह का जन्म कहां और कब हुआ था ?

क्या आपको पता है कि अमित शाह का जन्म कहां और कब हुआ था? यदि नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अमित शाह का जन्म महाराष्ट्र राज्य में हुआ था और यदि हम जन्म कब हुआ था कि चर्चा करें, तो अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 में हुआ था। अमित शाह का जन्म एक गुजराती फैमली में हुआ था। कहा जाता है कि अमित शाह के फैमली गुजरात के मेहसाना गांव से जुड़े हुए है।

अमित शाह का पूरा नाम क्या है ?

क्या आपको पता है कि अमित शाह का पूरा नाम क्या है, यदि नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अमित शाह का पूरा नाम अमितभाई अनिलचंद्र शाह (Real Name) है।

अमित शाह जीवन परिचय, जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, नेटवर्थ

नाम (Name) अमित शाह
असली नाम (Real Name ) अमितभाई अनिलचंद्र शाह
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
जन्म तारीख (Date of birth) 22 अक्टूबर 1964
पिता का नाम (Father’s Name) अनिलचंद्र शाह
माता का नाम (Mother’s Name) कुसुमबेन
बहन का नाम (Sister’s Name) आरती शाह
उम्र( Age) 58 साल (2022 में )
शिक्षा (Education ) बीएससी जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री)
स्कूल (School Name ) गुजरात के मेहसाणा में एक स्थानीय स्कूल
कॉलेज (Collage ) सी.यू. शाह साइंस कॉलेज, अहमदाबाद
राशि (Zodiac Sign) तुला
गृहनगर (Hometown) मेहसाणा, गुजरात, भारत
पेशा (Occupation) राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल (Political Party) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
राजनीतिक शुरुआत वर्ष 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आरएसएस की छात्र शाखा के नेता बने।
लंबाई (Height) 5 फ़ीट 6 इंच
आँखों का रंग (Eye Color) काला
बालो का रंग( Hair Color) सफ़ेद
नागरिकता(Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Cast ) गुजराती बनिया
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)   विवाहित (पत्नी – सोनल शाह )
शादी की तारीख (Marriage Date) साल 1987
बच्चे (Children) बेटा –जय शाह
सैलरी (Salary) 1 लाख रुपए + अन्य भत्ते
अमित शाह संपत्ति (Net Worth) 38.81 करोड़ रुपए (2019 तक)

अमित शाह की शिक्षा (Education)?

अगर हम अमित शाह के शिक्षा के बारे में बात करें तो अमित शाह ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत मेहसाना के स्कूल से किया था। फिर इन्होंने अहमदाबाद के सीयू शाह साइंस नाम के कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। यदि विषय की चर्चा की जाए, तो अमित शाह ने बायोकेमेस्ट्री विषय से ग्रेजुएशन किया है।

अमित शाह का RSS के साथ जुड़ना

जब अमित शाह की उम्र सिर्फ 14 साल था तभी इन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में एक तरुण स्वयं सेवक के तौर पर जुड़ गए थे। कहा जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से ही इन्हें देश प्रेम का सारा ज्ञान प्राप्त हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह जी कॉलेज के टाइम से ही अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के लिए काम करना शुरू कर दिए थे।

अमित शाह का राजनीतिक जीवन

RSS के साथ जुड़ने के बाद कुछ समय बाद उन्होंने साल 1984-85 में अमित शाह जी ने ऑफिसियल तौर पर आज की बीजेपी यानी कि भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। यहीं नहीं यह भी कहा जाता है कि अमित शाह अपनी शुरुआती करियर में अपने पिताजी के व्यवसाय में भी काफी मदद किया करते थे।

भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह को विधानसभा चुनाव को लड़ने के लिए साल 1997 में टिकट प्रदान किया। जी हां अमित शाह ने गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का सोचा और वे इस चुनाव में सफल भी हुए। यही नहीं गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से अमित शाह ने केवल एक नहीं बल्कि लगातार तीन बार जीत हासिल किया।

योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी: राजनीतिक जीवन, Family, नेटवर्थ

अरविंद केजरीवाल बायोग्राफी: राजनीतिक करियर, नेटवर्थ, परिवार

‘भारत रत्‍न’ अटल बिहारी वाजपेयी जीवनी: Biography in Hindi

अमित शाह का मंत्री पद?

  • जब वर्ष 2002 में गुजरात के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुआ तब बीजेपी ने अमित शाह को मिनिस्टर के पोस्ट से सम्मानित किया और साथ ही अमित शाह के अंडर कई सारे प्रमुख विभाग भी प्रदान किए गए। उस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री और कोई नहीं बल्कि श्री नरेंद्र मोदी जी ही थें।
  • वर्ष 2014 में इनको भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया और इनकी पार्टी ने अभूतपूर्व जीत हासिल की। इससे पहले वो वर्ष 2009 में केंद्रीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और 2014 में गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे।
  • इसके बाद वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने उनको केंद्र में एक अहम पद दिया जोकि गृह मंत्रालय था।

[लता मंगेशकर] Lata Mangeshkar Biography in Hindi: आयु ,परिवार, नेटवर्थ, जीवन परिचय

डॉ प्रमोद सावंत: जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, नेटवर्थ, बायोग्राफी, राजनीतिक जीवन

चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी Election Advertisement

जैसा कि आप सभी को पता होगा वर्ष 2014 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। जिसमें बीजेपी में श्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम पोस्ट के लिए अपना नाम दावेदारी के लिए पेश किया और भारतीय जनता पार्टी ने इस दावेदारी के लिए काफी खुशी खुशी स्वीकार भी किया। तो चुनाव प्रचार का सारा जिम्मा अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी ने अपना हाथों में लिया। और पार्टी को अच्छी जीत भी दिलाई। इसके बाद उन्होंने देश की जनता का धन्यवाद किया और सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार माना।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी ने Election Advertisement की पूरी जिम्मेदारी अमित शाह को सौंपा गया। अमित शाह ने अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए और परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से 71 सीटों से भारी जीत हासिल की।

जब लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत हुई। उसके बाद राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय का पोस्ट दिया गया जो कि उस समय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते थे और अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से सम्मानित किया गया। जी हां और उस समय से लेकर अमित शाह वर्ष 2019 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद वर्ष 2019 में उनको गृह मंत्रालय दिया गया और जय प्रकाश नड्डा को बीजेपी पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।

Join Us on Telegram for New Updates

अमित शाह के जीवन से जुड़े विवाद (Amit Shah Controversies in Hindi)

दोस्तों अब हम अमित शाह जी के जीवन से जुड़े कुछ विवादों के बारे में जानकारी देंगे। उनका राजनीति जीवन इतना आसान नहीं है, जितना हमे नजर आता है। उनका नाम कई बार विवादों में घिरा रहा है। आओ अब इन विवादों के बारे में पढ़ें:

फर्जी एनकाउंटर का आरोप (Fake Encounter Case): विवादों की बात करे तो वर्ष 2005 में, गुजरात में हुए एक एनकाउंटर में तीन लोगों को आतंकवादियों को मार दिया गया था। लेकिन कहा जाता है कि इस एनकाउंटर के पीछे अमित शाह का हाथ बताया गया था। इस एनकाउंटर की जांच कर रही सीबीआई ने इसे एक नकली एनकाउंटर बताया। वहीं इन पर पैसे लेकर ये एनकाउंटर करवाने का गंभीर आरोप लगा था।

गुजरात में प्रवेश करने पर लगी रोक (Amit Shah’s Exile): वहीं अमित शाह को वर्ष 2010 में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय अमित शाह पर हत्या और वसूली के आरोप लगाया गए थे। इसके बाद कोर्ट ने इनको इनके राज्य से बाहर निकाल दिया था और गुजरात में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि वर्ष 2012 ये रोक हटा ली गयी थी।

वर्ष 2009 में महिला की जासूसी करने का आरोप: यह बात वर्ष 2009 की है जिसमें अमित शाह पर एक महिला की जासूसी करने का आरोप लगा था। उस समय अमित शाह पर आरोप था की इन्होंने गैर कानूनी तरीके से और अपनी ताकत के दम पर एक महिला की जासूसी करवा रहे थे। हालांकि शाह ने इन सभी आरोपों को गलत बताया और सिरे से ख़ारिज कर दिया था।

गुजरात दंगों में सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप (Amit Shah’s Role In Gujarat riot): जब वर्ष 2002 में गुजरात में दंगे हुए तब भी अमित शाह विवादों में घिर गए थे। उस समय उन पर गुजरात दंगों के सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। अमित शाह पर यह भी आरोप लगा था कि गुजरात दंगों के केस के गवाहों को उनके बयान बदलने पर मजबूर किया जा रहा है।

निष्कर्ष :- अमित शाह बायोग्राफी

उम्मीद है दोस्तों आपको हमारा अमित शाह  बायोग्राफी का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के इस महत्वपूर्ण पोस्ट में मैंने आपको Amit Shah Biography से संबंधित हर आवश्यक जानकारी प्रदान किया है।

जैसे कि :- अमित शाह का जन्म कहां और कब हुआ था? अमित शाह का पूरा नाम क्या है? अमित शाह की शिक्षा (Education) ? अमित शाह का राजनीतिक जीवन ? अमित शाह का मंत्री पद ? और Election Advertisement से संबंधित हर आवश्यक जानकारी प्रदान किया है।

अगर आपको हमारा अमित शाह बायोग्राफी का यह पोस्ट अच्छा लगे तो इसे अपने मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही में अगर आपको अमित शाह के जीवन परिचय से संबंधित कोई भी सवाल पूछना हो तो आप हमारे कॉमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं और अगर आप ऐसी ही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे इस पोस्ट से हमेशा जुड़े रहें।

FAQs – अमित शाह बायोग्राफी – Political Career

प्रश्न: अमित शाह के कितने बच्चे हैं?

उत्तर: अमित शाह का केवल एक ही संतान है उनके पुत्र का नाम जय शाह (Amit Shah Son Name) है।

प्रश्न: अमित शाह की नेटवर्थ कितनी है?

उत्तर: वर्ष 2019 में दी गयी जानकारी के अनुसार लगभग 39 करोड़ रुपए।

प्रश्न: अमित शाह अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (ADCB) के अध्यक्ष कब बने?

उत्तर: वर्ष 2000 में अमित शाह जी अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (ADCB) के अध्यक्ष बने।

प्रश्न: अमित शाह का स्थाई पता क्या है?

उत्तर:

  • स्थाई पता 16, सुदीप सोसाइटी, रॉयल क्राइसेंट, जलसा पार्टी प्लॉट के पास, सरखेज-गांधीनगर हाईवे, अहमदाबाद -380013
  • वर्तमान पता 11, अकबर रोड, नई दिल्ली -110011

Question: What is the Amit Shah Contact Number?

Answer: Amit Shah Contact No. सम्‍पर्क नंबर 079-26881140 ई-मेल [email protected]

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

Leave a Comment