झुंझुनू आंगनवाड़ी भर्ती 2023: राजस्थान के एक और जिले झुंझुनू में आंगनवाड़ी भर्ती सूचना 2023 जारी कर दी गयी है। झुंझुनू आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, साथिन के पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। Jhunjhunu Anganwadi Recruitment 2023 | झुंझुनू आंगनवाड़ी भर्ती 2023 आवेदन फॉर्म + नोटिफिकेशन नीचे हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार झुंझुनू आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्त्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए आवेदन हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग, झुंझुनू की ऑफिसियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन कर सकती हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग, झुंझुनू द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्त्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये है। आवेदन 02 जून से मांगे गए है और आवेदन की अंतिम तारीख 05 जुलाई 2023 रखी गयी है। इस सम्बन्ध में आप विस्तृत जानकारी पाने के लिए उपनिदेशक कार्यालय / सम्बंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय और विभाग की वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
झुंझुनू जिले की शिक्षित महिलाएं जो बारहवीं पास कर चूकी है और आंगनवाड़ी केंद्र में नौकरी पाना चाहती तो उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है। आज के इस लेख में हम आपको झुंझुनू आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता भर्ती 2023 | झुंझुनू आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, हेल्पर भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी साझा करेंगे।

Short Information – Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2023
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, झुंझुनू (राजस्थान) |
पद का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता / मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता / आंगनवाड़ी सहायिका / साथिन |
Advertisement No. | 01/2023 |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 01 जून 2023 |
आवेदन फॉर्म जमा होने की शुरुआत हुई | 02 जून 2023 |
आंगनवाड़ी आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 05 जुलाई 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
पता | कार्यालय उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, झुंझुनू, राजस्थान |
ऑफिसियल वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
Join Us on Telegram | Click Here |
Direct Link – Jhunjhunu Anganwadi Form 2023
झुंझुनू आंगनवाड़ी भर्ती सूचना 2023 | यहां क्लिक करें |
चूरू आंगनवाड़ी फॉर्म 2023 | अजमेर आंगनवाड़ी भर्ती 2023 |
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जिलेवार सूची |
- स्थाई निवासी: ग्रामीण क्षेत्र से महिला जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयन हो रही है वह उस राजस्व ग्राम कीर और शहरी क्षेत्र के लिए सम्बंधित आंगनवाड़ी केंद्र के वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। विधवा / तलाक़शुदा / परित्यकता महिला को ससुराल व मायके दोनों स्थान के लिए यथानुसार स्थाई निवासी मन जा सकेगा।
- शैक्षणिक योग्यता: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता / मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता / सहायिका पदों के लिए आवेदन हेतु बारहवीं पास होनी चाहिए।
- आवेदक का विवाहित होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि तक आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। Reservation Benefits: अधिक उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के घर पर शौचालय होना चाहिए और उसका नियमित उपयोग किये जाने सम्बन्धी घोषणा पत्र आवेदन पत्र किया जाना जरुरी है।
- जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के कवरेज क्षेत्रों में जनसंख्या का 50% या अधिक अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अल्प पिछड़ा वर्ग का है तो उन केंद्रों के चयन हेतु उसी वर्ग की महिला का चयन किया जाएगा।
सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा, उसके लिए आपको बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा ग्राम पंचायत या विभाग की वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को पूर्ण रूप से भरना होगा और साथ में सभी जरुरी दस्तावेजों को अटैच कर सम्बंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में दिनांक 05 जुलाई 2023 को सांय 05 बजे से पहले जमा कराना होगा।
नोट: आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए सम्बंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।
आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन फॉर्म के साथ आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को सलंगन करना होगा:
- अधिकतम शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित प्रमाण पत्र
- दसवीं व बारहवीं कक्षा प्रमाण पत्र
- तदाता पहचान पत्र / राशन कार्ड / आधार कार्ड
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)
- कार्यानुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)
- ANM / GNM / आयुर्वेद नर्सिंग / RSCIT का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- NFSA में सम्मिलित / अंत्योदय इत्यादि अन्य जो भी जरुरी दस्तावेज़ है।
FAQs – Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2023
प्रश्न: झुंझुनू आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के आवेदन कैसे करें?
उत्तर: झुंझुनू जिले में निकली आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा कराना होगा। इच्छुक व योग्य महिलाएं अपना आवेदन फॉर्म को सम्बंधित बाल विकास परियोजना आधिकारिक कार्यालय में 05 जुलाई 2023 सांय 05 बजे से पहले जमा करा सकती है।
प्रश्न: झुंझुनू जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों पर भर्ती अधिसूचना कब जारी होगी?
उत्तर: महिला एवं बाल विकास विभाग, झुंझुनू द्वारा राज्य के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
प्रश्न: राजस्थान झुंझुनू आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें?
उत्तर: आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म आप महिला एवं बाल विकास विभाग, झुंझुनू की आधिकारिक वेबसाइट, या अपनी ग्राम पंचायत या WCD Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in से प्राप्त कर सकते है।