Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

[रजिस्ट्रेशन] UP Labour Card 2023 यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2023 आवेदन स्टेटस यहां जांचे!

UP Labour Card 2023: यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2023 आवेदन स्टेटस यहां जांचे! यूपी लेबर कार्ड 2023 पंजीकरण, नवीनीकरण और श्रमिक पंजीयन की स्थिति जानने के लिए आपको इस लेख में दी गयी जानकारी को पूरा पढ़ना होगा। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने हेतु विभिन्न प्रकार के योजनाओं का शुभारंभ राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके जरिए सरकार राज्य के सभी श्रमिकों को हर महीने ₹500 की आर्थिक सहायता दे रही है। इसके अलावा आपको सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति इंश्योरेंस और अन्य प्रकार की सहायता दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित Labour Card का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का है।

UP Labour Card 2023 यूपी लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन, लिस्ट, नवीनीकरण की जानकारी

आपको आज के लेख में हम बताएंगे की यूपी लेबर कार्ड क्या है? कैसे बनता है? और इसे बनाने की क्या योग्यता होनी चाहिए? इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी पात्रता लाभ और उद्देश्य जैसी आवश्यक जानकारियों के बारे में भी बताया गया है। अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और लेबर कार्ड बनवाने का विचार कर रहे हैं तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।

UP Labour Card Registration

यूपी लेबर कार्ड क्या है? या यूपी श्रमिक कार्ड योजना क्या हैं?

श्रमिकों के उत्थान के लिए भारत सरकार ने श्रम कार्ड की शुरुआत की जो सभी राज्यों में अनिवार्य रूप से चलाया गया है। प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्रियों के मार्गदर्शन से श्रम मंत्रालय द्वारा इस प्रोजेक्ट को लागू किया गया हैं। श्रमिकों के उत्थान के लिए भारत सरकार के द्वारा ₹200000 तक का बीमा तथा प्रति माह ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

वैसे सभी नागरिक जो उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, और सरकार के द्वारा निकली सारी योजनाओं का लाभ उठा सकतें हैं। यदि आप एक मजदूर हैं तो सरकार के द्वारा चलाए गए इन सारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 किसान कर्ज माफ़ी योजना

UP Labour Card 2023 Registration, List : Key Highlights

आर्टिकल का नाम यूपी लेबर कार्ड योजना
विभाग का नाम श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश
योजना के लाभार्थी उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भाई
श्रमिक योजना का उद्देश्य श्रमिकों को आर्थिक सहायता देना और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन और सूची जांचने की प्रक्रिया ऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर 18001805412
आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in

यूपी लेबर कार्ड की पात्रता [UP Labour Card Eligibility]

अगर आप सरकार द्वारा संचालित यूपी लेबर कार्ड की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ निर्धारित पत्रताओ पर खरा उतरना होगा – 

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको यूपी का मूल निवासी होना होगा।
  • इसका लाभ केवल 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के व्यक्तियों को दिया जाएगा।
  • इसके लाभ लेने के लिए आवेदक श्रमिक के रूप में कम से कम 90 दिनों के लिए काम करना होगा।
  • यूपी लेबर कार्ड का लाभ केवल उसी नागरिक को दिया जाएगा जिसकी मासिक आय ₹15000 से कम है।

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2023 UP Berojgari Bhatta Form

UP Rojgar Mela 2023 उत्तर प्रदेश रोजगार मेला रजिस्ट्रेशन जिलावार सूची

यूपी लेबर कार्ड योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

लेबर कार्ड के लिए यदि आप की उम्र 18 वर्ष है और आप निम्नलिखित कैटेगरी के पेसे से संबंध रखते हैं, तो आप लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • राजमिस्त्री का कार्य
  • लोहार का कार्य 
  • बढ़ई का कार्य
  • वेल्डिंग का कार्य
  • इलेक्ट्रॉनिक वर्क 
  • रंगाई पुताई का कार्य
  • सड़क निर्माण संबंधित कार्य
  • ईट भट्ठा पर निर्माण का कार्य
  • बांध पुल का निर्माण या भवन संबंधित कार्य का निर्माण
  • सामुदायिक फुटपाथ निर्माण का कार्य
  • सुरंग का निर्माण कार्य
  • किसान
  • खनन से संबंधित कार्य
  • मिट्टी भराई का कार्य
  • नदी नाले की सफाई का कार्य

यूपी लेबर कार्ड के फायदे [UP Labour Card Benefits]

अगर आप उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो आपको सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की सुविधा दी जाएगी जिनके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है – 

  • यूपी लेबर कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से हर महीने ₹1000 की राशि परिवार के भरण-पोषण के लिए दी जाती है।
  • श्रमिकों को ₹200000 का जीवन बीमा और ₹100000 का दुर्घटना बीमा करवाया जाएगा।
  • श्रम कार्ड धारक के बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी।
  • लेबर कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की नौकरी मुहैया करवाई जाएगी। 
  • इन सब के साथ-साथ आवेदक श्रमिक के पास बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार से भी लिंक होना चाहिए।

UP Labour Card List 2023 District Wise List

यदि आप ने भी उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण किया हैं और आवेदन स्थिति या जिलेवार सूची प्राप्त करना चाहते तो आपको नीचे दी गयी जानकारी को अच्छे पढ़ना होगा और स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • यूपी लेबर कार्ड जिलेवार सूची / लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड [श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार] आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वहां होमपेज पर आपको Menu Bar में श्रमिक >> श्रमिकों की सूची (जनपदवार / ब्लॉकवार) का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दे।
UP Labour Card District Wise List
UP Labour Card District Wise List
  • इसके बाद आपको अपना जनपद, नगर निकाय या विकास खंड में से एक विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपको अपने कार्य क्षेत्र को चुना होगा और अंत में कॅप्टचा कोड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपको UP Labour Card List 2023 District Wise List प्राप्त कर सकेंगे और अपना नाम उस सूची में देख सकते हैं।

यूपी लेबर कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश से संबंधित यूपी लेबर कार्ड बनवाने के लिए कुछ निम्नलिखित दस्तावेज की हमें जरूरत पड़ती है, जिसे नीचे निम्नलिखित पॉइंट्स के जरिए दर्शाया गया है।

  • सर्वप्रथम आपको आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।
  • इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से रजिस्टर्ड हो उसे देना होगा।
  • आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो की भी आवश्यकता पड़ेगी। 
  • कार्ड बनवाने के लिए जिस बैंक में आपका अकाउंट हैं उस बैंक का अकाउंट नंबर देना होगा।
  • स्वघोषणा पत्र की प्रतिलिपि अनिवार्य है।
  • साथ ही आपको राशन कार्ड की भी आवश्यकता है।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय और आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • यदि किसी ठेकेदार के पास निर्माण काम किया है तो इसका प्रमाण पत्र देना होगा।

यूपी लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपी लेबर कार्ड 2023 बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इसके प्रोसेस को नीचे कुछ निम्नलिखित पॉइंट्स के जरिए दर्शाया गया हैं।

  1. सबसे पहले किसी इंटरनेट ब्राउजर को ओपन करें और उसमें श्रम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट [https://upbocw.in/] पर जाएं।
  2. अगला पेज जो ओपन होगा, उसपर श्रमिक पंजीयन का आवेदन लिखा होगा, उस पर क्लिक करें।
UP Labour Card Application Form
UP Labour Card Application Form
  1. आवेदन के लिए जो Next Page ओपन होगा उसपर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आपका जो मंडल और जनपद है उसे भरे और फिर ओके पर जाके क्लिक करें।
  2. अगले प्रोसेस में आपके मोबाइल पर पांच संख्या का ओटीपी मैसेज बॉक्स में जाएगा, जिसे आपको Verify करना होगा और फिर उस ओटीपी को भर कर आगे बढ़े।
  3. अब जो पेज ओपन होगा जहां आपको अपना डिटेल्स जैसे अपना नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, पिता का नाम ये सारी जानकारियां भरनी होगी। ध्यान रहे की ये सारी जानकारियां आधार कार्ड से मैच होनी चाहिए।
  4. अगले पेज में आपको बैंक का डिटेल, आवेदक का स्थाई पता ,श्रमिक के परिवार के सदस्यों का विवरण, नॉमिनी का विवरण यह सारी जानकारियां भरनी होगी।
  5. सारी जानकारियों को भरने के बाद तथा सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के बाद आप घोषणा पर टिक करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें ।

इतना करने के बाद आपका application form complete हो जाएगा और फिर यह ब्लॉक के अधिकारी के पास ऑनलाइन माध्यम से चला जाएगा, जिसका सत्यापन करने के बाद यदि आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी सही होती है, तो आपका लेबर कार्ड बन जाएगा।

यूपी लेबर कार्ड 2023 आवेदन स्टेटस कैसे पता करें?

यूपी लेबर कार्ड 2023 आवेदन स्टेटस या एप्लीकेशन की स्थिति का पता करने के लिए आपको [upbocw.in] श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

फिर वहां आपको मेनू में श्रमिक << पंजीयन की स्थिति के विकल्प को चुनना होगा।

इसके बाद आप अपने आधार कार्ड संख्या या आवेदन संख्या या पंजीयन संख्या के दर्ज करें और कॅप्टचा कोड enter करें।

सही जानकारी देने के बाद “Search” के बटन पर क्लिक करें और इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर होगी।

यूपी फ्री लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन 2023

Jio Scooty Online Booking, Launch Date, Price

Direct Links – UP Labour Card List 2023

UP Labour Card List 2023 Click Here
यूपी श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन Click Here
यूपी श्रमिक कार्ड नवीनीकरण Click Here
ICDSUPWEB Home Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष – यूपी लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि यूपी लेबर कार्ड क्या है? (UP Labour Card 2023) और इसके लिए आप किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। हमने सरल शब्दों में आपको उत्तर प्रदेश श्रम कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों के बारे में बताया है। अगर दि गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

FAQs – UP Labour Card List 2023-24

सवाल: यूपी लेबर कार्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराये?

जवाब: लेबर कार्ड योजना उत्तर प्रदेश के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु आपको श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी ऊपर दी गयी है।

सवाल: उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

जवाब: श्रमिक कार्ड बनने के बाद आप अपने कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश की श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [www.upbocw.in] से डाउनलोड कर सकते है।

सवाल: यूपी लेबर कार्ड के फायदे क्या है?

जवाब: उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड 2023 बनवाने के बहुत सारे फायदे है, इसके अंतर्गत श्रमिको को ₹200000 का जीवन बीमा और ₹100000 का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेंगे और इसके इलावा कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सवाल: UP Labour Card List 2023 कैसे डाउनलोड करें?

जवाब: यूपी लेबर कार्ड लिस्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर Menu में आपको जिलेवार/ब्लॉकवार सूची डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा उसके माध्यम से आप लेबर कार्ड लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

3 thoughts on “[रजिस्ट्रेशन] UP Labour Card 2023 यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2023 आवेदन स्टेटस यहां जांचे!”

Leave a Comment