Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in Hindi PDF [झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक सिलेबस]

JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in Hindi PDF: यदि आप ने भी झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है तो आपको इसकी लिखित परीक्षा की तैयारी करनी होगी। उसके लिए आपको झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक सिलेबस 2023 और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझना होगा और उसी के अनुसार तैयारी करनी होगी।

JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in Hindi [झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक सिलेबस हिंदी में]

परीक्षा स्वरूप: झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर परीक्षा स्वरूप की बात करें तो परीक्षा CBT आधारित ली जाएगी। परीक्षा यदि अलग-अलग समूहों में ली जाएगी तो उसमें Normalisation का फार्मूला अपनाया जाएगा। अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट उनके प्राप्तांक के Normalised अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा था और परीक्षाफल प्रकाशन के पश्चात उन्हें normalised अंक ही दिया जाएगा।

JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in Hindi PDF [झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक सिलेबस]
JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in Hindi PDF [झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक सिलेबस]

JSSC Lady Supervisor Exam Pattern 2023

परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम: परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी।

परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होगी। एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 होगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जायेंगे और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक की कटौती होगी।

यह भी पढ़े: झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता पंजीकरण – अभी करें आवेदन

Language of Examination

भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे।

मुख्य परीक्षा

  • मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जाएगी जिसमें निम्न विषय होंगे:

Part 1 (पत्र -1 भाषा ज्ञान) इसमें कुल 120 प्रश्न होंगे और यह परीक्षा 2 घंटे की होगी।

हिंदी भाषा ज्ञान 60 प्रश्न
अंग्रेजी भाषा ज्ञान 60 प्रश्न

भाषा ज्ञान में प्राप्त अंक मात्र पात्रता (Qualifying) होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा ज्ञान में प्राप्त अंको को जोड़ कर 30% अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। इस पत्र में प्राप्त अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जायेंगे।

Part 2 (पत्र – 2) चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा

  • इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल 2 घंटे की यह परीक्षा होगी।
  • इसमें हिंदी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली/ बंगला/ मुंडारी/ हो / खड़िया / कुड़ुख (उरांव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया/ संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में सम्बंधित भाषा के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।

Part 3 (पत्र 3) तकनीकी/ विशिष्ट विषय एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षा

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी।

विषय प्रश्न
तकनीकी/ विशिष्ट विषय 100 प्रश्न
सामान्य अध्ययन 20 प्रश्न
सामान्य गणित 20 प्रश्न
सामान्य विज्ञान 10 प्रश्न

तकनीकी/ विशिष्ट विषय एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।

झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक सिलेबस 2023 | JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 Detailed

अभी हम झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर सिलेबस 2023 | झारखण्ड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सिलेबस हिंदी में जानकारी देने जा रहे है जो इस प्रकार है:

Paper 1 JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in Hindi

  • हिंदी भाषा ज्ञान
हिंदी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न
हिंदी व्याकरण पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न

इस विषय में हिंदी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) और हिंदी व्याकरण पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • अंग्रेजी भाषा ज्ञान
अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न
अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न

इस विषय में अंग्रेजी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) और अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

Paper 2  चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा सिलेबस 

इसमें हिंदी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली/ बंगला/ मुंडारी/ हो / खड़िया / कुड़ुख (उरांव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया/ संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यार्थी दे सकेंगे।

चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम आपको ऑफिसियल नोटिफिकेशन से पढ़ना होगा।

Paper 3 तकनीकी/ विशिष्ट विषय एवं सामान्य ज्ञान सिलेबस 

तकनीकी/ विशिष्ट विषयों का सिलेबस

(A) मनोविज्ञान (psychology)

  1. मनोविज्ञान का विषय क्षेत्र (The Scope of Psychology)
  2. मनोविज्ञान की पद्धतियाँ (Methods of Psychology)
  3. मानव व्यवहार की प्रकति, उद्गम और विकास (The nature origin and development of human behavior)
  4. सज्ञानात्मक प्रक्रियाए (Cognitive Processess)
  5. अधिगम (Learning)
  6. समरण (remembering)
  7. चिंतन (Thinking)
  8. बुद्धि (Intelligence)
  9. अभिप्रेरणा (Motivation)
  10. व्यक्तित्व (Personility)
  11. भाषा और संप्रेषण (Language and Communication)
  12. अभिवृत्तियाँ और मूल्य (Attitudes and Values)
  13. अभिनव प्रवृत्तिया (Recent Trends)
  14. मानव के मॉडल (Model of Man)
  15. व्यक्तिगत विभिन्ताएं (Individual Difference)
  16. मनोवैज्ञानिक विकार (Psychological Approaches)
  17. चिकित्सात्मक उपागम (Therapeutic Approaches)
  18. लघु समहू (Small Groups)
  19. समाजिक परिवर्त्तन (Social Change)
  20. मनोविज्ञान और अधिगम प्रक्रिया (Psychology and learning process)
  21. सुविधावंचित समहू (Disadvantage groups)
  22. मनोविज्ञान और सामाजिक एकीकरण की समस्या (Pshchology and problem of Social Integration)
  23. मनोविज्ञान और आर्थिक विकास (Psychology and economic developments)
  24. सूचना का प्रबंध और संरचन (Management of Information and Communication)
  25. समकालीन समाज की समस्याए (Problems of Contemporary Society)

(B) समाजशास्त्र (Sociology)

सामाजिक घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन, सामाजिक संरचना, सामाजिक संगठन, परिवार, विवाह एवं नातेदारी, औपचारिक संगठन, समाजीक स्तरीकरण एवं गतिशीलता, आर्थिक प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, शैक्षणिक प्रणाली, धर्म, भारतीय समाज, समाजीक परिवर्त्तन के विकास, ग्रामीण और शहरी समाज, जनसँख्या गतिकी, आदि

झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर सिलेबस- सामान्य अध्ययन

वर्तमान घटनाओं और प्रतिदिन की घटनाओं का अवलोकन, झारखण्ड, भारत और उसके पडोसी देशों से सम्बन्ध, सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राजधानी, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, मुद्रा, भूगोल, भारत का इतिहास, खेल खिलाडी, महत्वपूर्ण घटनाये, संस्कृति, पर्यावरण, आर्थिक स्थिति, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि एवं प्राकर्तिक संसाधन, सामाजिक विकास, पंचवर्षीय योजनाए, झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति आदि।

झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान

झारखण्ड राज्य का भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा – साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाए, खेल खिलाडी, नागरिक उपलब्धिया, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषय, आदि।

सामान्य विज्ञान (Jharkhand Lady Supervisor Syllabus in Hindi)

सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन – प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान (कंप्यूटर ज्ञान सहित) की सामान्य समझ एवं परिबोध से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।

सामान्य गणित (JSSC Lady Supervisor Syllabus)

इस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित, ज्योमिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से सम्बंधित प्रश्न होंगे। इसमें दसवीं कक्षा स्तर के प्रश्न होंगे।

नोट: झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर सिलेबस 2023 यानि पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन का अध्ययन अवश्य करें। क्योकि हमारे द्वारा उपलब्ध कराये गए सिलेबस में सम्पूर्ण विषय (Topics) नहीं है।

Join Telegram Group YouTube Channel Mobile App Download

Direct Link for Jharkhand Anganwadi Supervisor Syllabus 2023 PDF

 

FAQs – JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in Hindi PDF

प्रश्न: झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक सिलेबस 2023 हिंदी में कहाँ से पढ़े?

जवाब: आप झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक परीक्षा पाठ्यक्रम हिंदी में हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते और पीडीऍफ़ भी डाउनलोड कर सकते है।

Question: How to Download JSSC Lady Supervisor Syllabus 2023 in hindi pdf?

Answer: You can download Jharkhand Lady Supervisor Syllabus Hindi PDF from the given link on our website. 

प्रश्न: झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर परीक्षा 2023 कितने अंको के लिए होगी?

जवाब: यह परीक्षा कुल तीन भागों में बांटी गई है जिसमें कुल मिला कर 370 प्रश्न पूछे जायेंगे और प्रति प्रश्न तीन अंक दिए जायेंगे।

Question: Is there negative marking in JSSC Lady Supervisor Exam 2023?

Answer: Yes, One mark will be deducted for each wrong answer. 

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

Leave a Comment