Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

श्रीमद् भागवत गीता पर निबंध [Short Essay on Bhagwat Geeta in Hindi]

श्रीमद् भागवत गीता पर निबंध [Short Essay on Bhagwat Geeta in Hindi] दोस्तों हिन्दू धर्म में गीता को धार्मिक पुस्तक का दर्जा दिया गया है। हमारी इस दुनिया में लगभग हर धर्म में एक धार्मिक पुस्तक होती है जैसे ईसाई धर्म वालो के लिए बाइबल, इस्लाम धर्म में कुरान होती है इस तरह हिन्दू धर्म में गीता को धार्मिक पुस्तक कहां गया है। आज के इस लेख में हम आपको श्रीमद्भागवत गीता पर निबंध लिखेंगे। जिसे आप अपने स्कूल वर्क, स्पीच या अन्य कार्य में उपयोग कर सकते है।

श्रीमद् भागवत गीता पर निबंध [Essay on Bhagwat Geeta]

भगवत गीता कृष्ण जी के द्वारा दिया गया वह अमूल ज्ञान है जिस को पाकर मनुष्य अपनी उन परिस्थितियों से लड़ सकता है जिनसे वह हार कर बैठा है गीता हमें बिना किसी चिंता के कर्तव्य मार्ग पर चलने का ज्ञान प्रदान करती है।

गीता का उपदेश भगवान श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान पर दिया था। इसे महाभारत का ही एक भाग माना जाता है, इस प्राप्त ज्ञान से लोग अपने जीवन को सुलभ और आराम बनाकर आगे बढ़ने लगते हैं। इसका प्रमुख प्रभाव महाभारत से ही देख सकते हैं।

आज इस लेख के माध्यम से हम यह जानेंगे कि गीता का मानव जीवन पर क्या प्रभाव है? और किस प्रकार से इस ईश्वर वाणी का प्रयोग कर अपने जीवन को नए आयामों और ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। गीता जीवन का सार है, इसमें जीना हम मनुष्यों का अभिमान है; कैसे आधारशिला बनकर इस गीता ने लोगों के जीवन को आसान किया है।

Essay on Geeta in Hindi
Essay on Geeta in Hindi

जीवन का मार्ग है श्रीमद् भागवत गीता

हम भौतिकवादी जीवन में अपना सारा समय बिताते हैं। जिससे हमारे उपर विभिन्न प्रकार के मानसिक, शारीरिक द्वंद बने रहते हैं। इससे निजात पाने के लिए हम कृष्ण जी की वाणी से प्राप्त इस गीता के अमृत वचनों का पान कर सकते हैं । जिससे हमारा जीवन उन परेशानियो से ऊपर उठ जाएगा और हम अपने मार्ग से कभी भी विचलित नहीं होंगे।

गीता के श्लोक विश्लेषण

गीता हर मार्ग पर अग्रसर रहने का आयाम है,ये लोक मनोविश्लेषण और भक्ति साधना मे कर्म योग को बढ़ाएं रखने का तरीका है। साथ ही जीवन के कष्टो को परिदृश्य करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति कैसे कर सकते हैं उसका मूल फल इसमें ही निहत करना ही गीता के श्लोक बताते हैं।

18 अध्याय और 700 श्लोक के साथ इस पुस्तक ने संपूर्ण विश्व में जीवन के उन रहस्यों की गुथी खोल दी। जिसके अधीन लोग रहते है, इसने ही जीवन को कर्म के द्वारा सार्थक और बड़ा बनाने का तरीका निजात किया है । इस महाग्रंथ के अंदर ही कर्मयोग, हठयोग, भक्ति योग जैसे विभिन्न आयामों की चर्चा की गई है। इनमें से एक की प्राप्ति करके हम अपने जीवन के उन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं जिनके बिना यह जीवन अधूरा सा प्रतीत होता है।

मेंढक पर निबंध Short Essay on Frog in Hindi

सयंम और ऊर्जा का केंद्र है गीता

भगवत गीता में भक्तियोग, कर्मयोग और हठयोग जैसे योग का अभ्यास करने के बारे में बताया गया है । जिसके विभिन्न पहलू श्लोकों के माध्यम से कृष्ण ने अर्जुन को सुनाया था । जिसके बाद ऊर्जा, कर्म के प्रति संलग्नता और निर्विकार होकर अपने कर्म के प्रति समर्पण भाव करने की बात बताई गई है। यह सभी चीजें गीता में लिखित है इन सब को अपने जीवन में प्रयोग कर सकारात्मक ऊर्जा और मजबूत विश्वास को बढ़ा सकते हैं और ख़ुद के जीवन को दीपक के समान जला सकते है।

गीता का कर्मयोग

गीता का कर्मयोग अन्य धार्मिक कर्मकांड से कई अलग है । कर्म योग के आधार पर गीता में अपने कार्य के प्रति समर्थन और निश्चल भाव से उस कार्य को लगातार करते रहने का ज्ञान दिया है। जिसके उपरांत उसकी सफलता पाने से कोई रोक नही सकता है। इस कर्मयोग को पाकर बहुत सारे लोगों ने अपने जीवन को सफल और सुलभ बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है।

Join Us on Telegram Subscribe YouTube Channel Download Mobile App

निष्कर्ष – श्रीमद् भागवत गीता पर निबंध

यदि आप अपने जीवन से उन नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करना चाहते हैं। जिनके वशीभूत आप हैं ? इसके लिए आपको गीता के विभिन्न अध्यायों को एकाग्रता पूर्वक पढ़ना होगा और गीता के उपदेश आपके जीवन का अंधकार खत्म करके लक्ष्य प्राप्ति की ज्योत जलाएंगे। जिससे आप अच्छे विचारों के प्रकाश में रहते हुए गीता के कर्म स्रोत के व्यापक समर्थक बन जाएंगे। आप सकरात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जायेंगे।

PMJAY प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना

Short Essay on Bhagwat Geeta in Hindi FAQs

प्रश्न: श्रीमद् भागवत गीता के कुल कितने अध्याय हैं?

उत्तर: गीता में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।

प्रश्न: गीता का ज्ञान कब और किसने दिया था?

उत्तर: गीता का ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी ने महाभारत के युद्ध में कुरुक्षेत्र, हरियाणा में दिया था।

प्रश्न: हिन्दू धर्म की धार्मिक पुस्तक का क्या नाम हैं?

उत्तर: श्रीमद् भागवत गीता।

दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको श्रीमद् भागवत गीता पर निबंध Short Essay on Bhagwat Geeta in Hindi का यह निबंध पसंद आया होगा, यदि आपकों इस निबंध के बारे में हमसे कुछ कहना हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

Leave a Comment