Telegram Group Join Now
YouTube Channel Check Here
Mobile App Download Click Here

[रजिस्ट्रेशन] राजस्थान महिला निधि योजना 2023: लाभ, रोजगार ऋण, आवेदन फॉर्म

राजस्थान महिला निधि योजना 2023: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने Mahila Nidhi Yojana Rajasthan को शुरू किया है। राजस्थान सरकार की इस योजना के लाभ लेकर महिलाएं अपना उद्योग शुरू कर सकती है। भारत में प्रतिवर्ष 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर राजस्थान के मौजूदा सीएम श्री अशोक गहलोत जी ने 26 अगस्त 2022 को महिलाओं की स्थिति को समाज में बेहतर बनाने के लिए Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 का शुभारंभ किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने का है।

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 [Mahila Nidhi Yojana]

इस स्कीम के जरिए पूरे राजस्थान राज्य की कोई भी महिला सरकार से लोन की सहायता लेकर अपना खुद का कारोबार या बिजनेस शुरू कर सकती है। जिससे वह आर्थिक रुप से स्वतंत्र हो सके एवं उसे किसी पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियों को हमने अपने लेख में साफ और स्पष्ट शब्दों में बताया है। यदि आप भी महिला निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 क्या है?

राजस्थान महिला निधि योजना एक ऐसी योजना है जो औरतों को अपने खुद के व्यापार या कारोबार को शुरू करने में सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार महिलाओं को केवल 48 घंटे के अंदर ₹40000 रूपये का लोन प्राप्त करने में सहायता करेगी। केवल इतना ही नहीं यदि कोई भी महिला ₹40000 रूपये से अधिक का लोन प्राप्त करना चाहती हैं तो उन्हें 48 घंटे नहीं बल्कि 15 दिनों में यह राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।

राजस्थान महिला निधि योजना | Rajasthan Mahila Nidhi Yojana
राजस्थान महिला निधि योजना | Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

आपको बता दें इस योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई है परंतु राजस्थान सरकार में इसकी घोषणा 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद में बजट पारित करते समय की थी। इस प्रकार की योजना जिससे महिलाओं की स्थिति को बेहतर किया जा सके इसे तेलंगाना सरकार ने एक बार शुरू किया था और अब राजस्थान सरकार इस स्कीम का अनुसरण करने जा रही है।

Short Information – Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023

योजना का नाम राजस्थान महिला निधि योजना
शुरू की गई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थी स्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
योजना की घोषित की गई बजट 2022-23 में
उद्देश्य उद्योग या व्यापार करने के लिए ऋण प्रदान करना
वर्ष 2023
श्रेणी राजस्थान सरकारी योजनाएं

राजस्थान महिला निधि योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा पारित की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य है महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर देना। इस योजना की सहायता से प्राप्त की हुई राशि का एक औरत केवल अपने व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने या बढ़ाने में ही इस्तेमाल कर सकेगी।

राजस्थान सरकार की तरफ से औरतों को ₹40,000 तक की राशि केवल 48 घंटे अर्थात मात्र 2 दिनों में बैंक से मुहैया करवाई जाएगी। यदि कोई महिला अपने व्यवसाय को बहुत बड़ा बनाना चाहती है और उसे ₹40,000 से अधिक रुपयों की आवश्यकता है तो उन्हें 2 दिन नहीं बल्कि 15 दिनों तक का इंतजार करना होगा।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2023 आवेदन फॉर्म!

राजस्थान सरकार का यह मानना है कि इस योजना से बेरोजगारी बहुत हद तक कम हो सकेगी। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और अपने स्वयं का व्यवसाय शुरू करेंगे तो ऐसे लोग जो कि महिला स्वयं सहायता समूह के परिवार से नहीं जुड़े हैं उन्हें भी रोजगार मिल जाएगा और महिलाएं भी पुरुष की भांति मजबूत हो सकेंगी, आर्थिक स्थितियों से छुटकारा पा सकेंगी। महिलाओं को भी समाज में सम्माननीय अधिकार मिलेगा।

mahilanidhi.rajasthan.gov.in महिला निधि योजना के लाभ व विशेषताएं

  • महिला निधि स्कीम को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त 2023 को महिला पत्राचार दिवस पर घोषणा की गई थी।
  • इस स्कीम में ₹ 40000 रूपये तक का रोजगार ऋण अधिकतम 48 घंटों के अंदर दिया जाएगा और वहीं ₹ 40000 से अधिक राशि का लोन लेने के लिए 15 दिनों का समय लगेगा।
  • प्रदेश सरकार ने के 33 क्षेत्रों में 270000 270000 स्वयं सहायता समूह बनाये है जिनमें 30 लाख परिवार शामिल हैं।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50,000 और भी नई 270000 स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य रखा गए है जिसमें 6 लाख परिवार जुड़ेंगे। 36 लाख परिवारों को इस योजना के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से व्यापार या उद्यम करने के लिए क्रेडिट दिया जाएगा।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्‍तीकरण है।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023

महिला निधि योजना राजस्थान का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

इस योजना को राजस्थान के सभी महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। राजस्थान की कोई भी महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वहां कोई भी रोजगार या व्यापार शुरू करने के लिए राजस्थान में संचालित स्वयं सहायता समूह से लोन ले सकती है। वर्तमान समय में राजस्थान के 33 जिलों में स्वयं सहायता समूह का संचालन किया जा रहा है। कोई भी महिला इन समूह में जाकर महिला निधि योजना के अंतर्गत लोन की मांग कर सकती है।

Mahila Nidhi Yojana का लाभ उठाने के लिए सर्वप्रथम महिला को “महिला निधि योजना” के परिवार से जुड़ना होगा। आपको बता दें इस योजना की शुरूआत में ही राज्य के 33 जिलों में लगभग 27 लाख स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। जिसमें अब तक 30 लाख परिवारों को जोड़ा गया है और यह अनुमान किया जा रहा है कि वर्ष 2023-24 तक और 50 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन कर लिया जाएगा। जिसमें लगभग 60 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। इस योजना का लाभ किसी भी महिला को पूरी चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा इसलिए दस्तावेजों पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य होगा।

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको इसके पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

  • इस योजना के लाभ केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • आवेदन कर्ता महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज के फोटो 
  • बैंक खाता अकाउंट 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया: राजस्थान महिला निधि योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?

महिला निधि योजना आवेदन फॉर्म: राजस्थान राज्य की जो भी महिला राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस महिला निधि योजना का लाभ पाना चाहते हैं उन्हें महिला निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahilanidhi.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। वहां विजिट कर आप अपना पंजीकरण करा सकती है। या सम्बंधित विभाग में जा कर इस योजना के लिए आवेदन सम्बंधित जानकारी ले सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सारी जानकारियां हमारी साइट पर सबसे पहले अपलोड की जाएंगी इसलिए समय-समय पर हमारे लेख के साथ संपर्क करते रहे।

[रजिस्ट्रेशन] राजस्थान रोजगार मेला 2023

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023

Direct Link – Mahila Nidhi Yojana Rajasthan

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
महिला निधि योजना ऑनलाइन आवेदन यहां क्लिक करें
Mahila Nidhi ऑफिसियल वेबसाइट यहां क्लिक करें
Our Website Home ICDSUPWEB Home

FAQ – राजस्थान महिला निधि योजना 2023

प्रश्न: राजस्थान महिला निधि योजना में कितना पैसा मिलेगा?

उत्तर: राजस्थान की महिला निधि योजना में कोई भी महिला अपना व्यवसाय या व्यापार शुरू करने के लिए 2 दिन के अंदर ₹40000 तक का लोन ले सकती है।

प्रश्न: महिला निधि योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

उत्तर: राजस्थान में सरकार अलग-अलग जिलों में सहायता समूह शुरू कर रही है जहां जाकर महिला अपने व्यवसाय के लिए लोन प्राप्त कर सकती है। वर्तमान समय में सरकार ने केवल 33 जिलों में निधि सहायता समूह मित्र शुरू किया है, जहां से आप लोन ले सकते है।

प्रश्न: राजस्थान निधि योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

उत्तर: राजस्थान में महिला निधि योजना का लाभ कोई भी महिला उठा सकती है। अगर राजस्थान की किसी महिला को व्यापार करने के लिए पैसा चाहिए तो वह इस योजना के लिए आवेदन करके तुरंत लोन प्राप्त कर सकती है।

Telegram Group Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

1 thought on “[रजिस्ट्रेशन] राजस्थान महिला निधि योजना 2023: लाभ, रोजगार ऋण, आवेदन फॉर्म”

Leave a Comment