Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

(ई-पंजीकरण) बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री 2023 Bhumi Jankari Bihar Property Registration Portal

Bhumi Jankari Bihar Property Registration: बिहार सरकार ने राज्य के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए “बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री” की सुविधा को शुरू किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने बिहार संपत्ति पोर्टल को लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से आप अपनी भूमि की जानकारी बड़े आराम से पा सकते है। दोस्तों आज के इस लेख में हम आपके साथ बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री क्या है?, इस पोर्टल का लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि सम्बंधित जानकारी साँझा करने जा रहे है।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ई-पंजीकरण 2023 | Bihar Property Registration की पूरी जानकारी

बिहार सरकार के द्वारा अपने नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन को और भी सरल प्रक्रिया में बदला गया है। बिहार सरकार के द्वारा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन तरीके से लागू किया गया है। ऐसा करने के लिए एक ऑनलाइन Bihar property registration portal जारी किया गया है। जो नागरिकों को अपने प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवाने की आसान प्रक्रिया से लेकर जाता है।

इस लेख में हम आपको बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री रजिस्ट्रेशन की पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया बताने वाले हैं। इसके साथ ही इस प्रक्रिया के साथ लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेजों की सूची भी हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं। इसमें आप इससे संबंधित फीस और कुछ नियमों के बारे में भी विस्तार से जानने वाले हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री | Bhumi Jankari Bihar Property Registration Portal

bhumijankari.bihar.gov.in भूमि जानकारी बिहार प्रॉपर्टी पोर्टल क्या है?

बिहार प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल बिहार सरकार के माध्यम से बिहार के नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह पोर्टल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से संबंधित गतिविधियों के लिए बनाया गया है जिसमें घर बैठे बैठे हैं कोई भी व्यक्ति अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। जिसके बाद सरकार के पास उस व्यक्ति की प्रॉपर्टी का पूरा ऑथेंटिक डाटा रहेगा।

इसके अलावा अगर वह व्यक्ति चाहे तो घर बैठे बैठे ही पूरे पारदर्शी तरीके से सरकार के द्वारा जारी की गई इससे संबंधित योजना के बारे में जान सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक बहुत ही सुरक्षित ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से सरकार आप की प्रॉपर्टी संबंधित सारी जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखती है।

Highlights of Bihar Property Registration 2023

लेख का नाम बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री
पोर्टल का नाम Bhumi Jankari Bihar
उद्देश्य प्रॉपर्टी की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभार्थी बिहार राज्य के नागरिक
रजिस्ट्री कैसे कराए? ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in
Join Us on Telegram Telegram Group

बिहार प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल को जारी करने के पीछे का बिहार सरकार का उद्देश्य बस इतना ही है कि लोगों की सुविधाएं आसान हो सके। इससे पहले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती थी। जिसके चलते कई सारे काम पेंडिंग रह जाते थे। लेकिन इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोग घर बैठे बैठे ही यह कर सकते हैं। जिसके लिए किसी भी सरकारी अधिकारी को व्यस्त नहीं होना पड़ेगा।

इसके अलावा जमीन विवादों के संबंध में कई सारे भ्रष्टाचार और जमीन कब्जा ने जैसे मामले भी सामने आते रहे हैं। ऐसे सभी मामलों से बचने के लिए भी यह पोर्टल काफी कारगर साबित होगा। इस पोर्टल के इस्तेमाल के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी दूसरे की जमीन को कब जाने का काम नहीं कर पाएगा। साथ ही साथ प्रॉपर्टी की सारी जानकारी का ब्यौरा सरकार के पास मौजूद रहेगा।

रजिस्ट्रेशन बिहार बेरोजगारी भत्ता 

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी ई-पंजीकरण के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना सकते हैं। लेकिन यह कैसे किया जाता है हमने स्टेप बाय स्टेप निम्नलिखित सूची में चिन्हित किया है –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार के द्वारा जारी की गई ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट [bhumijankari.bihar.gov.in] पर जाना होगा।

Bihar Property eServices Form

  • इस पेज पर जाने के बाद आपके पास जो होम पेज खुलेगा उस पर आपको e Services यह विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जो रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट का होगा। वहां पर आपको Land/Property registration यह विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिस पर आपको आपकी ईमेल आईडी और चालू मोबाइल नंबर पूछा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर इंटर करने के बाद आपसे फोन पर एक OTP भेजा जाएगा।
  • OTP इंटर करने के बाद आपके अकाउंट का सत्यापन किया जाएगा।
  • इसके बाद जैसे ही आप लॉगइन करेंगे तो आपके सामने रजिस्ट्रेशन का एक नया फॉर्म इन जाएगा और वही आवेदन फार्म होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरनी है और साथ में जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर उसे सबमिट कर देना है।

बिहार में अपना नया राशन कार्ड बनवाये

बिहार प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए फीस कैसे भरें?

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए आपको कुछ निश्चित फीस का भी भुगतान करना पड़ता है। जिसके लिए दो तरीके से आप यह काम कर सकते हैं। एक तो आप ऑनलाइन तरीके से फीस भर सकते हैं या फिर ऑफलाइन तरीके से भी फीस भर सकते हैं।

ऑफलाइन तरीके से फीस भरने के लिए आपको अपने आवेदन फार्म की प्रिंटआउट लेकर बैंक में जाकर वहां आपको वह आवेदन फॉर्म दिखाना है। जिसके बाद आपके अकाउंट में से रजिस्ट्री फीस के पैसे डेबिट कर लिए जाएंगे।

लेकिन अगर आप ऑनलाइन तरीके से फीस भरना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही आसान प्रक्रिया है। आप अपने क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / UPI या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन तरीके से ही आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री करवाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज भी होनी चाहिए जिसमें निम्नलिखित में सूचीबद्ध किया है –

  • खरीदी करने वाले का पहचान पत्र
  • बेचने वाले का पहचान पत्र
  • फॉर्म 60/61
  • form-13 और form-14
  • ई-फाइलिंग रसीद
  • खरीदने और बेचने वाले दोनों व्यक्ति का पैन कार्ड

निष्कर्ष Bhumi Jankari Bihar Property Portal

तो दोस्तों इस लेख में हमने आपको बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से बताने का प्रयास किया। इस लेख में हमने आपको डिटेल में बताया कि बिहार में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से कैसे की जाती है। इसके अलावा सभी जरूर दस्तावेजों के साथ साथ इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य भी हमने आपको बताया। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी इसलिए इस जानकारी को अन्य लोगों तक भी जरूर शेयर करें।

[INR 2.50 लाख] बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2023

FAQs – बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: बिहार अपनी जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें?

जवाब: यदि आप बिहार के निवासी है और अपनी जमीन का पुराना रिकॉर्ड देखना चाहते तो इसके लिए आपको बिहार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi. bihar.gov.in/ Biharbhumi/ पर जाना होगा । आधिकारिक वेबसाइट के मेनू बार में services में view registered document के विकल्प को चुना होगा फिर आप पूछी गयी जानकारी दर्ज कर अपना पुराना रिकॉर्ड देख सकते है।

सवाल: बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ई-पंजीकरण कैसे कराये?

जवाब: बिहार प्रॉपर्टी ई-पंजीकरण हेतु आपको आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर ही जाना होगा। वहीं आपको ई-पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

Leave a Comment