Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

[BharatPe] अशनीर ग्रोवर नेटवर्थ, बायोग्राफी, परिवार, जीवन परिचय, करियर

[BharatPe Founder] अशनीर ग्रोवर नेटवर्थ, अशनीर ग्रोवर बायोग्राफी, परिवार, अशनीर ग्रोवर जीवन परिचय || Ashneer Grover Biography in Hindi || Ashneer Grover Net Worth, कुल संपत्ति, करियर, प्रारंभिक जीवन. [Bharatpe] भारतपे के संस्थापक अशनीर ग्रोवर कुछ समय से टीवी रियलिटी शो “शार्क टैंक इंडिया” और इनकी कंपनी भरतपे में कुछ विवाद चल रहे है जिस वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है। आज हम इन्हीं की बायोग्राफी और जीवन परिचय की जानकारी आप के साथ शेयर करने जा रहे है। अशनीर एक सफल बिजनेसमैन है और अब ग्रोवर सोनी लाईव के बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इण्डिया में जज बने है।

अशनीर ग्रोवर बायोग्राफी || जीवन परिचय

आपको बता दे अशनीर ग्रोवर भारतीय कंपनी – BharatPe [भारतपे] के संस्थापक है। इन्होंने विपरीत परिस्थियां होने के बावजूद भी इतनी बड़ी बुलंदी को छुआ है और इस कंपनी की स्थापना की है। हाल के दिनों में अशनीर एक टीवी प्रोग्राम – शार्क टैंक इंडिया के जज बने हुए है। और कुछ समय से इनकी कंपनी भारतपे से जुडी कुछ नेगेटिव बाते भी सामने निकल कर आ रही है। हम इन बातों की तरफ न जाते हुए अशनीर ग्रोवर की जिंदगी से जुडी रोचक जानकारियां आपके साथ साँझा करने जा रहे है।

Ashneer Grover Biography
Ashneer Grover Biography

अशनीर ग्रोवर प्रारंभिक जीवन, जन्म, शिक्षा

अशनीर ग्रोवर का जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली में हुआ था। यह मध्यमवर्गीय हिन्दू परिवार से संबंध रखते है। इनके पिताजी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और इनकी माता एक शिक्षिका थीं । बचपन में इनका पालन पोषण बहुत अच्छे तरीके से हुई थी। इसलिए इनको बचपन में किसी भी आर्थिक या सामाजिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा। इनकी शुरुआती शिक्षा एपीजे स्कूल दिल्ली से हुई। इसके अलावा Ashneer Grover आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक (B.Tech) में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद फ्रांस में INSA Lyon विश्वविद्यालय से अध्ययन किया और इसके बाद 2006 में आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

Overview of Ashneer Grover Biography in Hindi

नाम (Name)अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)
जन्मदिन (Birthday)14 जून 1982
जन्म स्थान (Birth Place)दिल्ली, भारत
उम्र (Age )40 साल
प्रसिद्दि (Famous For)शार्क टैंक इंडिया के जज

Bharat Pay के फाउंडर

शिक्षा  (Educational )बीटेक (B.Tech), एमबीए (MBA)
कॉलेज (Collage )इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय, फ्रांस
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ,दिल्ली
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ,अहमदाबाद
गृह नगर (Hometown)दिल्ली, भारत
राशि (Zodiac)मकर राशि
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
धर्म (Religion)हिन्दू
लम्बाई (Height)5 फीट 6 इंच
वजन (Weight)80 किलो (लगभग)
आँखों का रंग (Eye Color)काला
बालो का रंग( Hair Color)सफ़ेद एवं काला
पेशा (Occupation)उद्यमी, Bharat Pay के फाउंडर
वैवाहिक स्थिति Marital Statusविवाहित
पत्नी का नाम (Wife Name )माधुरी जैन ग्रोवर
विवाह की तारीख (Marriage Date)4 जुलाई 2006
कार (Car Collection)मर्सडीज
नेटवर्थ (Net Worth)95 मिलियन डॉलर (लगभग)

अशनीर ग्रोवर वैवाहिक जीवन || Ashneer Grover Wife Name

अशनीर ग्रोवर की शादी भारतीय उद्यमी माधुरी ग्रोवर से हुई। माधुरी ग्रोवर को खुद का अपना फर्निशिंग बिजनेस है जिसका नाम Mauve and Brown है। वर्तमान समय में माधुरी ग्रोवर भारतपे में एचआर और फाइनेंस और कई अन्य पदों पर कार्यरत है। अशनीर ग्रोवर के दो बच्चे है जिसमें उनके बेटे का नाम एवी ग्रोवर और उनकी बेटी का नाम मन्नत ग्रोवर है।

Dr. APJ Abdul Kalam Biography, शिक्षा, करियर, जीवन परिचय, पुरस्कार, नेटवर्थ, किताबें

[लता मंगेशकर] Lata Mangeshkar Biography in Hindi: आयु ,परिवार, नेटवर्थ, जीवन परिचय

‘भारत रत्‍न’ अटल बिहारी वाजपेयी जीवनी: Biography in Hindi, उपलब्धियां, जीवन परिचय, Quotes

Ashneer Grover Career (करियर)

अशनीर ने अपने करियर की शुरुआत कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में सात साल तक काम किया। सन् 2013 में अशनीर अमेरिकन एक्सप्रेस में कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के निर्देशक के रूप में कार्य किया। कई एमबीए युवाओं के लिए यह ड्रीम जॉब था परन्तु अशनीर एक स्टार्टअप से जुड़ना चाहते थे और इस स्टार्टअप पर वह काम करना चाहते थे और यह भी देखना चाहते थे कि सिस्टम इसको कैसे प्रोसेस करता है। इसके बाद इन्होनें अमेरिकन एक्सप्रेस को छोड़ा और ग्रोफर्स (Grofers) में शामिल होने का फैसला किया। लेकिन इनके परिवार वालों ने इनका समर्थन नहीं किया क्योंकि हर माता-पिता अपने बच्चे का भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते है। लेकिन अशनीर की पत्नी माधुरी ग्रोवर ने इनका पूरा साथ दिया। इसके बाद अशनीर ने 2015 में एक कोर टीम सदस्य के रूप में ग्रोफर्स में शामिल हो गये। इसके बाद इन्होंने भारतपे कंपनी की स्थापना की, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

अशनीर ग्रोवर भारतपे फाउंडर [BharatPe Founder, Startup Process] कैसे हुई Bharat Pay की स्थापना?

जब अशनीर ने ग्रोफर्स में काम कर रहे थे तब वो खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते थे। तब उसके लिए इन्वेस्टर्स और लोगों को इखट्टा कर रहे थे। फिर इन्होंने ने ग्रोफर्स कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिए और वर्ष 2017 में पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड कंपनी के साथ जुड़ गए। PC Jewellers Company के लिए पेमेंट की स्ट्रेटेजी को develop करने में सहायता की और इनको वहीं से BharatPe का आईडिया आया।

शुरुआत में इनके पास ना ही अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के भी पैसे नहीं थे तब इनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने इनकी मदद की और कई चीज़ो को अपने मैनेजमेंट के नीचे लिया और कंपनी को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की। इसके बाद भी ग्रोवर को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिर वर्ष 2018 में 20 कर्मचारियों के साथ भारतपे कंपनी को लॉन्च कर दिया। एक साल के अंदर ही इनकी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 20 से 500 हो गई और फिर इन्होंने धीरे- धीरे अपनी कंपनी के ऑफिस कई शहरों में खोल दिए।

भारतपे को मिली सफलता

आज के समय में कई भारतीय लोग अपने स्मार्टफोन के जरिये ऑनलाइन पेमेंट का लेन-देन करते है। यह केवल पेमेंट के लिए ही नहीं और भी कई कामों के लिए प्रयोग में लाया जाता है। आज के समय में भारतपे की वैल्यू 225 मिलियन डॉलर है और हर महीने लगभग 83 मिलियन डॉलर का आदान-प्रदान होता हैं जिससे लगता है कि यह कंपनी और आगे भी इसी तरह बढ़ती रहेगी।

[Join Us on Telegram for New Updates]

Ashneer Grover Awards || Honers

अश्नीर ग्रोवर ने कुछ पुरस्कार भी हासिल किये है जो इस प्रकार हैं:

  • 2019: Presented the BharatPe and India Cashless at the Asia Pacific Initiative Forum.
  • 2021: यंग अचीवर का अवार्ड [Young Business Minds by Fortune India]
  • 2021 एंटरप्रेन्योर का अवार्ड [Entrepreneur of the Year]

शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में

साल 2021 में शार्क टैंक इंडिया स्टार्टअप based शो टीवी पर आया था। जिसमें अशनीर ग्रोवर एक जज के रूप में दिखाई देंगें। यह एक रियेलिटी शोज है जिसके लिए यह इस शोज के जज बनेंगे। अश्नीर एक बिजनेस पर्सन भी है और इन्हें बिजनेस का पूरा ज्ञान है। यह शार्क टैंक इंडिया के निवेशक जज है।

अशनीर ग्रोवर नेटवर्थ (Ashneer Grover Net Worth)

सम्पत्तिः- साल 2021 में अशनीर ग्रोवर के पास 95 करोड़ डॉलर की सम्पत्ति है। इनकी कमाई का सबसे बड़ा स्त्रोत भारतपे कंपनी है।

FAQs – अशनीर ग्रोवर बायोग्राफी

प्रश्न: अशनीर ग्रोवर कौन है?

उत्तर: अशनीर ग्रोवर भारतपे (Bharatpe) कंपनी के संस्थापक हैं।

प्रश्न: Bharatpe / Bharat Pay क्या है?

उत्तर: BharatPe डिजिटल पेमेंट के लिए एक एंड्रॉयड एप है। जिसके माध्यम से आप अपने पैसे एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। भारतपे डिजिटल भुगतान के लिए तैयार की गई एप है।

प्रश्न: अशनीर ग्रोवर की पत्नी कौन है?

उत्तर: अशनीर की पत्नी का नाम माधुरी जैन ग्रोवर है जैकी की उद्यमी है।

प्रश्न: अशनीर ग्रोवर नेटवर्थ कितनी है?

उत्तर: लगभग 95 मिलियन डॉलर।

प्रश्न: अशनीर ग्रोवर को क्या BharatPe कंपनी से हटा दिया गया है?

उत्तर: जी हां, 02 मार्च 2022 को भारतपे कंपनी की एक बैठक में अशनीर को कंपनी के सभी पदों से हटा दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now