Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

अखिलेश यादव बायोग्राफी: पत्नी, परिवार, नेटवर्थ, आयु, जीवन परिचय

Akhilesh Yadav Biography in Hindi: अखिलेश यादव जीवन परिचय, अखिलेश यादव बायोग्राफी, Akhilesh Yadav Wife, Akhilesh Yadav Mother Name, अखिलेश यादव: पत्नी, परिवार, नेटवर्थ, आयु, – जीवनी से सम्बंधित जानकारी इस लेख में प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको नये जमाने के युवा नेता अखिलेश यादव जी के बारें में बतायेंगे। हम इस लेख में आपको इनके प्रारंभिक जीवन, परिवार, नेटवर्थ, राजनीतिक जीवन शिक्षा और मुख्यमंत्री के रूप में इन्होनें क्या-क्या कार्य किया इसके बारें में आपको विस्तार से बतायेंगे। इसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होंगा।

अखिलेश यादव बायोग्राफी || Akhilesh Yadav Biography in Hindi

दोस्तों यदि आप भारत देश की राजनीती में थोड़ी बहुत भी रूचि रखते है तो आप अखिलेश यादव जी का नाम कई बार सुना होगा। ऐसा इस लिए क्योंकि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है और इससे पहले भी लगातार तीन बार सांसद भी बन चुके है। इन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे श्री मुलायम सिंह यादव जी से 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और पार्टी की कमान अपने हाथ में ली और उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

अखिलेश यादव: प्रारंभिक जीवन, जन्म तिथि, शिक्षा, Mother Name

अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई 1973 में सैफई, जिला ईटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र है। इनकी सौतेली मां का नाम साधना गुप्ता है और प्रतीक यादव इनके सौतेले भाई है। अखिलेश यादव की प्रारंभिक शिक्षा धौलपुर मिलिट्री स्कूल, राजस्थान से की है। इसके बाद अखिलेश यादव ने मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर और सिडनी के विश्वविद्यालय, आस्ट्रेलिया से मास्टर डिग्री सिविल पर्यावरण इंजिनियरिंग और मास्टर डिग्री पर्यावरण इंजिनियरिंग में पढ़ाई की।

Akhilesh Yadav Biography
Akhilesh Yadav Biography

Akhilesh Yadav Wife, Family, Daughter, Son

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद में अखिलेश ने राजनीतिक दुनिया में प्रवेश किया। इनकी शादी 24 नंवबर 1999 को डिंपल यादव से हुई। इनकी दो बेटियां जिनका नाम अदिति यादव और टीना यादव है। इनके बेटे का नाम अर्जुन यादव है। इनका पूरा परिवार अब लखनऊ में रहता है। उत्तर प्रदेश में इनका काफी नाम है। कुछ समय पहले ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे, पूरे पांच साल तक इनकी सरकार उत्तर प्रदेश में बरकरार रही। अखिलेश यादव पढ़े लिखे नेता है जिनकी सूझ-बूझ से राजनीति में उन्होनें अपना खुद का मुकाम बनाया। वर्तमान समय में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश राज्य के एक जिले के सासंद है और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है।

अखिलेश यादव जीवन परिचय

वास्तविक नाम अखिलेश यादव
उपनाम टीपू
व्यवसाय भारतीय राजनेता
राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी
राजनीतिक यात्रा 2000: उप-चुनाव में, वह कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से 13वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए।

2004: लोकसभा चुनावों में, वह 14वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए।

2009: आम चुनाव में, वह तीसरे कार्यकाल के लिए 15वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए।

10 मार्च 2012: को, उन्हें समाजवादी पार्टी का नेता नियुक्त किया गया।

15 मार्च 2012 को, वह 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

मई 2019 में लोकसभा चुनाव में एकबार फिर से आजमगढ़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की।

अखिलेश यादव शारीरिक संरचना

लम्बाई (लगभग) से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
वजन/भार (लगभग) 65 कि० ग्रा०
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
रक्त समूह (Blood Group) B (+ve)

अखिलेश यादव व्यक्तिगत जीवन

जन्मतिथि 1 जुलाई 1973
आयु (2022 के अनुसार) 48 वर्ष
जन्मस्थान सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
राशि कर्क
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
स्कूल/विद्यालय धौलपुर मिलिट्री स्कूल, धौलपुर, राजस्थान
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय
  • मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर, कर्नाटक, भारत
  • सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया
शैक्षिक योग्यता मास्टर डिग्री: पर्यावरण इंजीनियरिंग में
डेब्यू वर्ष 2000 में, वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए।
परिवार पिता – मुलायम सिंह यादव (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री)

माता– माल्ती देवी (सगी मां), साधना गुप्ता (सौतेली मां)

भाई– प्रतीक यादव (सौतेला भाई)

बहन– लागू नहीं

धर्म हिन्दू
जाति क्षत्रिय
पता 5 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
शौक/अभिरुचि फुटबॉल खेलना, क्रिकेट खेलना, संगीत सुनना, फिल्म देखना, पुस्तकें पढ़ना

अखिलेश यादव की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा राजनेता राम मनोहर लोहिया
पसंदीदा संगीतकार Guns N’ Roses, Bon Jovi, Bryan Adams and Metallica

प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां

वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 24 नवंबर 1999
पत्नी डिंपल यादव
बच्चे
  • बेटा :- अर्जुन यादव
  • बेटी :- अदिति यादव, टीना यादव

अखिलेश यादव नेटवर्थ

आय
संपत्ति/नेटवर्थ (लगभग) 50 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव बायोग्राफी: राजनीति में भागीदारी

सबसे पहले सन् 2000 में उपचुनाव में कन्नौज 13वीं लोकसभा क्षेत्र के सदस्य चुने गये। यहीं से उनके राजनीतिक कैरियर की शुरूआत हुई। इसके बाद सन् 2004 में 14वीं लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल किया। 2009 में अखिलेश यादव आम चुनाव में तीसरे कार्यकाल के लिए 15वीं लोकसभा के सदस्य चुने गये। 10 मार्च 2012 को अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का नेता घोषित किया गया और 15 मार्च 2012 को अखिलेश को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी।

लगातार पांच साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद 2017 में विधानसभा चुनाव में इनकी पार्टी को हर सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2019 इन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुना लड़ा और अपनी जीत दर्ज कराई। अब वर्ष 2022 में एकबार यूपी में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है। किस की पार्टी उत्तर प्रदेश को अपना मुख्यमंत्री देगी इसका फैसला चुना परिणाम आने के बाद होगा।

You May Also Likes

योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी (हिंदी में): जीवन परिचय, उम्र, पत्नी का नाम, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, नेटवर्थ

‘भारत रत्‍न’ अटल बिहारी वाजपेयी जीवनी: Biography in Hindi, उपलब्धियां, जीवन परिचय, Quotes

[Miss Universe 2021] हरनाज कौर संधू बायोग्राफी, जीवन परिचय, Awards, Biography in Hindi

अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में किये गए महत्वपूर्ण कार्य

मार्च 2012 में विधानसभा चुनाव में 228 वोटों से जीतकर वह उत्तर प्रदेश के 33वें मुख्यमंत्री बनें। अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनवाया जो भारत का आधुनिक एक्सप्रेस है। यादव ने उत्तर प्रदेश में यू0पी0 100 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेस फ्री सेवा को शुरू किया। इसके अलावा अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में लखनऊ मैट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आदि को बनवाया।

[Join Us on Telegram]

अखिलेश यादव से संबंधित जुड़ी रोचक जानकारियाँ

अखिलेश यादव के जीवन से जुड़ी कई रोचक जानकारियाँ इस प्रकार है:

  • अखिलेश यादव को खेल के प्रति बहुत लगाव है। वह क्रिकेट और फुटबाल को खेलना बहुत पसंद करते है।
  • वह सिडनी विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान संगीत की तरफ आकर्षित हो गये और उन्होनें Guns N Roses, Bryan Adams और Metallica के गाने बहुत पसंद है।
  • राजनीती के विषय के बारे में बात करे तो इनके मुख्य प्रतिद्वन्दी पहले मायावती थी और अब भारतीय जनता पार्टी है।
  • इनके पसंदीदा नेता की बात करे तो उनका नाम: राम मनोहर लोहिया है।
  • अखिलेश यादव एक समाजवादी विशेषज्ञ है जो कि समाज में हो रहे घटित सामाजिक मुद्दों पर अच्छे ढंग से विवेचना कर सकते है।
  • मात्र 27 वर्ष की उम्र में 2000 में यह कन्नौज के 13वीं लोकसभा में चुनाव जीतकर लोकसभा के सदस्य बनें।
  • मात्र 38 वर्ष की उम्र में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तोर पर शपथ ली थी।

इस प्रकार इस लेख में हमने आपको अखिलेश यादव बायोग्राफी और इनकी जीवनी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के बारें में बताया। आशा करते है आपको यह लेख पसंद आया होगा और अगर आपको इस जीवनी से संबंधित को प्रश्न पूछना है तो आप हमें कमेंट बाक्स में लिख सकते हो हम उसको समझाने की पूरी कोशिश करेंगे।

अखिलेश यादव से जुड़े कुछ विवाद (Controversy)

वैसे तो राजनीति में वाद-विवाद चलता रहता है। परन्तु हम अखिलेश जी जुड़े कुछ विवादों की जानकारी यहां देने जा रहे है जिसके वजह से उन्हें कई बार सुर्खियां मिलती रही।

  • वर्ष 2013 में, अखिलेश यादव आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के कारण विवादों में रहे।
  • मुजफ्फरनगर दंगों जोकि वर्ष 2013 में हुए उस दौरान 43 लोगों की जान गयी थी। इन दंगों के कारण सपा सरकार और अखिलेश यादव (मुख्यमंत्री) को काफी कुछ सहना पड़ा था।
  • वर्ष 2014 में, बॉलीवुड फिल्म “पीके” की जाली कॉपी डाउनलोड करने और देखने के जुर्म में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
  • वर्ष 2016 में, कैराना के मुद्दे पर मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर अखिलेश ने मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए, मीडिया के खिलाफ अपशब्द कहे, जिससे उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
  • वर्ष 2016-2017 में अखिलेश यादव और इनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच में झड़े की बाते आ रही थी और समजवादी पार्टी के कार्यक्रम में एक स्टेज पर मुलायम सिंह जी के हाथ से माइक छनते हुए अखिलेश यादव जी की वीडियो भी खूब वायरल हुई थी। हलाकि अब पिता और पुत्र के बीच में इस तरह का कोई विवाद नजर नहीं आ रहा है।

FAQs – अखिलेश यादव बायोग्राफी

प्रश्न: अखिलेश यादव का nick name क्या है?

उत्तर: अखिलेश यादव का उपनाम – टीपू है।

प्रश्न: अखिलेश यादव ने कहाँ तक पढ़ाई की है?

उत्तर: अखिलेश जी मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएट) पर्यावरण इंजीनियरिंग (ऑस्ट्रेलिया से) में कर रखी है।

प्रश्न: अखिलेश यादव ने राजनीति की शुरूआत कब की?

उत्तर: उन्होंने अपना राजनीतिक सफर की शुरूआत वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में जीत दर्ज की थी।

प्रश्न: अखिलेश यादव की पत्नी का क्या नाम है?

उत्तर: Akhilesh Yadav Wife – Dimple Yadav

प्रश्न: अखिलेश यादव नेटवर्थ क्या है? कुल कितनी सम्पति के मालिक है अखिलेश यादव?

उत्तर: अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव लगभग 16 करोड़ रूपये के मालिक है।

Question: What is the Akhilesh Yadav Contact Number?

Answer: Akhilesh Yadav Contact No 0522-2986802, (011)-23386842

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

Leave a Comment