Atal Bihari Biography: वैसे तो दोस्तों अपने अटल बिहारी वाजपेयी जी को भारतीय इतिहास में एक प्रधानमंत्री के रूप में कई बार नाम सुना होगा उनसे जुडी कई बाते आपको पता भी होगी। लेकिन अटल जी एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ एक अच्छे पत्रकार और कवि भी रहे थे। उन्होंने कई बार भारतीय सदन के अंदर भी कविताओं के जरिए पक्ष और विपक्ष के नेताओं का दिल जीत लिया था। कवित्व का गुण उनको विरासत में उनके पिता से मिला था।
भारतीय इतिहास में तीन बार के प्रधानमंत्री रहने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में 25 दिसंबर 1924 में मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर के एक गांव में हुआ था (पैतृक गांव – बटेश्वर)। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी एक शिक्षक और एक कवि भी थे। उनकी माता का नाम कृष्णा देवी वाजपेयी और उनके 7 भाई बहन भी थे, जिनके नाम हम आपको आगे बतायेंगे।
अटल बिहारी बायोग्राफी: वाजपेयी जी ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा सरस्वती शिक्षा मंदिर, गोरखी, बाड़ा, विद्यालय से प्राप्त की इसके बाद उन्होंने स्नातक की शिक्षा लक्ष्मीबाई कॉलेज से पूरी की और विधि स्नातक की डिग्री उन्होंने कानपुर में स्थित डीएवी (DAV) कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय में ली। अटल जी छात्र जीवन से ही राजनीतिक तथ्यों से संबंधित वाद विवाद में हिस्सा लेना पसंद करते थे और वे हमेशा ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते थे। आगे चलकर सन् 1939 अपने छात्र जीवन में उन्होंने स्वयंसेवक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने हिंदी न्यूज़ पेपर में संपादक (Editor) का काम भी किया।
आपको बता दे की वाजपेयी जी ने कभी शादी नहीं की उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया था जो बीएन कॉल की बेटियां नमीता और नंदिता थी। आजादी की लड़ाई में वे अनेक नेताओं के साथ मिलकर लड़े। फिर हमारे देश के लिए अत्यंत दुःख भरा दिन रहा, जब 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। यह दिन हमारे देश की सभी देशवासियों के लिए अत्यंत क्षति वाला दिन था। हमारे देश ने एक महान राजनेता को खो दिया। आज भी अटल जी द्वारा दिए गए भाषण, लिखी गयी किताबें, कविताओं और प्रधानमंत्री के तोर पर किये गए कामों आदि द्वारा उन्हें सम्मान के साथ याद किया जाता है।
जीवन परिचय बिंदु | अटल बिहारी जीवन परिचय |
पूरा नाम | अटल बिहारी वाजपेयी |
जन्मदिन | 25 दिसम्बर 1924 |
मृत्यु | 16 अगस्त 2018 |
जन्म स्थान | ग्वालियर, मध्यप्रदेश |
पैतृक गांव | बटेश्वर, आगरा |
राशि (Zodiac) | मकर राशि |
धर्म (Religious) | हिन्दू |
माता-पिता | कृष्णा देवी, कृष्णा बिहारी वाजपेयी |
विवाह | नहीं हुआ |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
शिक्षा (Education) | कला स्नातक और लॉ स्नातक |
कुल संपत्ति (Net Worth) | 02 मिलियन डॉलर |
घर का पता (Home Address) | 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली – 110011 |
Also Read: Dr. APJ Abdul Kalam Biography, शिक्षा, करियर, जीवन परिचय, पुरस्कार, नेटवर्थ, किताबें
पिता का नाम (Father’s name) | कृष्णा बिहारी वाजपेयी |
माता का नाम (Mother’s name) | कृष्णा देवी |
दादा का नाम (Grandfather’s Name) | पंडित श्याम लाल वाजपेयी |
कुल भाई बहने (Total Sibling) | छह |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | Not Married |
बेटी का नाम (Daughter’s Name) | नमिता भट्टाचार्य |
कुल बच्चे | एक बेटी |
भाई बहनों के नाम (Brothers, Sisters Name) | भाईयों के नाम:
बहनों के नाम:
|
सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए राजस्थान के पोखरण में सन् 1998 में 11 मई और 13 मई को पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके हमारे देश को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया। यह एक साहसिक कदम था, जिससे हमारे देश को अलग ही पहचान मिली। भारत देश का यह परमाणु परिक्षण इतनी गोपनीयता से किया गया था की पश्चिमी देशों की आधुनिक तकनीक भी नहीं पकड़ पायी थी। परमाणु परिक्षण के बाद कुछ देशों ने अनेक प्रतिबंध भी लगये परन्तु अटल जी ने इन सब चीज़ों की परवाह न करते हुए आगे बढ़े और हमारे देश को नई आर्थिक विकास की ऊँचाईयों तक ले गए।
Also Read: [Amit Shah] अमित शाह बायोग्राफी, जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, नेटवर्थ, विवाद
अटल जी ने 19 फरवरी 1999 में दिल्ली से लाहौर तक की बस सेवा शुरू की, जिसे सदा-ए-सरहद का नाम दिया गया। बस सेवा शुरू कर के दोनों देश के बीच आपसी रिश्ते में सुधार लाने की पहल की और उस समय उन्होंने पाकिस्तान का दौरा भी किया और वहां के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज़ सरीफ से मुलाकात भी की।
कुछ समय बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख परवेज़ मुसर्रफ की शह पर पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों द्वारा कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ शुरू कर दी और कई पहाड़ की चोटियों पर अपना कब्ज़ा कर लिया। तब जवाबी कार्यवाही में अटल बिहारी जी की सरकार ने ठोस कदम उठाएं और भारतीय सेना को खुला समर्थन दिया। जिससे कि हमारी सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया और उन्हें धूल चटा दी।
अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही भारत के सड़क मार्ग को जोड़ने का काम चारों कोनों से किया है। इसमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को राजमार्गों से जोड़ने का काम किया गया जिसे स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का नाम दिया गया और अभी तक अटल बिहारी वाजपेय जी की सरकार ने ही सबसे ज्यादा सड़के बनवाई है।
योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी: जीवन परिचय, उम्र, पत्नी का नाम, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, नेटवर्थ
जैसा की दोस्तों हमने आपको पहले भी कहाँ है की अटल जी एक अच्छे प्रधानमंत्री के साथ-साथ एक अच्छे लेख और कवि भी रहे है उनके द्वारा कुछ प्रकाशित रचनाओं के नाम इस प्रकार है:
संख्या | पुरस्कार का नाम | वर्ष | किसके द्वारा दिया गया अवॉर्ड |
1 | पद्म विभूषण | 1992 | भारत सरकार |
2 | डॉक्टर ऑफ लेटर | 1993 | कानपुर विश्वविद्यालय |
3 | उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार | 1994 | भारतीय संसद |
4 | लोकमान्य तिलक पुरस्कार | 1994 | भारत सरकार |
5 | भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार | 1994 | भारत सरकार |
6 | भारत रत्न |
2015 | भारत सरकार |
7 | बांग्लादेश लिबरेशन वार सम्मान | 2015 | बांग्लादेश सरकार |
क़दम मिला कर चलना होगा। | कौरव कौन, कौन पांडव । |
दूध में दरार पड़ गई । | हरी हरी दूब पर। |
मनाली मत जइयो । | क्षमा याचना । |
अंतरद्वंद्व । | पुनः चमकेगा दिनकर । |
मौत से ठन गई। | जीवन की ढलने लगी साँझ । |
एक बरस बीत गया। | मैं न चुप हूँ न गाता हूँ । |
आओ फिर से दिया जलाएँ। |
तो दोस्तों हमारी टीम द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी से संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्यों को समझाने की कोशिश की है और उनके योगदानों के बारे में भी बताया है। वे एक सच्चे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। इसी के साथ मैं आपसे आज्ञा लेता हूं। इस लेख से संबंधित अगर आपको कोई चीज समझ में नहीं आई है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हमसे पूछ सकते हैं हम आपको उचित जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद।
>> Join Us on Telegram for Latest Updates
प्रश्न: अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 में मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर शहर के एक गांव में हुआ था। इनके पैतृक गांव का नाम “बटेश्वर” है।
प्रश्न: अटल बिहारी वाजपेयी जी को भारत रत्न पुरस्कार कब दिया गया?
उत्तर: अटल जी को भारत रत्न पुरस्कार सन् 2015 में दिया गया था। इस पुरस्कार को देने की घोषणा सन् 2014 में इनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले यानि 24 दिसंबर 2014 को की गयी थी।
प्रश्न: अटल जी की मृत्यु कब और कैसे हुई?
उत्तर: अटल जी का निधन 16 अगस्त 2018 में दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में हुआ था। इनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया की अटल जी का निधन निमोनिया और बहु अंग विफल होने के कारण हुआ है। 93 वर्ष की आयु में हुआ था अटल जी का निधन।
प्रश्न: अटल बिहारी वाजपेयी जी कितनी बार प्रधानमंत्री बने?
उत्तर: अटल बिहारी वाजपेयी जी तीन बार भारत देश के प्रधानमंत्री बने। सबसे पहले सन् 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला। इसके बाद 1998 से 1999 में 13 महीनों के लिए एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने। और अंत में 1999 से 2004 तक पूरे पांच वर्षों तक प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया।
प्रश्न: अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीती से कब संन्यास लिया ?
उत्तर: अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 29 दिसंबर 2005 को “सत्ता की सक्रिय राजनीती” से संन्यास की घोषणा की थी।
आशा करते है की अटल बिहारी वाजपेयी जीवनी से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी होगी अटल बिहारी वाजपेयी जीवनी से सम्बंधित सवाल पूछने के लिए नीचे कमेंट करें। और इस लेख में “Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi” दी गयी जानकारी किसी लगी अवसय बताये हमें।
]]>