Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

Bhulekh UP 2023-24 यूपी भूलेख खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें? @upbhulekh.gov.in

Bhulekh UP 2023-24: यूपी भूलेख पोर्टल पर खसरा / खतौनी की नकल घर बैठे ऑनलाइन कैसे देखें? सही जानकारी इस लेख में पढ़े। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल लगभग सारे काम ऑनलाइन किए जा रहे हैं और किसी भी चीज के बारे में जानकारी ऑनलाइन आसानी से प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में आप UP bhulekh portal par khasra khatauni ki nakal dekhe और आसानी से घर बैठे अपने भूमि के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करें। अब अगर आप जानना चाहते हैं कि यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से खसरा खतौनी की नकल कैसे देखा जा सकता है तो आप इस वक्त बिल्कुल सही जगह पर है। 

Bhulekh UP: यूपी भूलेख खसरा खतौनी की नकल कैसे डाउनलोड देखें?

Bhulekh UP Lands Record 2023-24: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल बनाया गया है जिसके माध्यम से यूपी का कोई भी निवासी अपने जमीन के बारे में किसी भी तरह की जानकारी यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आसानी से प्राप्त कर सकता है। आज से कुछ समय पहले लोगों को किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन ऑफिस में जाना पड़ता था जिसमें उनको और कर्मचारियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

इस वजह से यूपी सरकार द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल को बनाया गया ताकि कर्मचारी के साथ साथ यूपी के नागरिकों को भी आराम हो और वह घर बैठे अपने खसरा खतौनी से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर ले। अगर आपसे कोई धोखेबाजी करता है तो आप इस ऑनलाइन प्रक्रिया से उसे अपने जमीन के बारे में जानकारी दे सकते हैं या फिर थाने पर जाकर ऑनलाइन इस पोर्टल से अपनी जमीन की सारी दस्तावेज दिखाकर उस व्यक्ति को सजा दिलवा सकते हैं और अपना जमीन वापस पा सकते हैं। 

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी भूलेख पोर्टल के ऑफिसियल साइट से खसरा खतौनी कैसे देखे? के बारे में अच्छे से बताने वाले हैं। इसके साथ-साथ हम आपको यूपी के भूलेख पोर्टल से संबंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे। तो यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल में बने रहे। 

UP Bhulekh Check Online

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन के फायदे

अब आइए हम आपको नीचे बताते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो यूपी भूलेख पोर्टल बनाया गया है उससे किसानों को क्या-क्या फायदा होने वाला है। 

  • आज से कुछ साल पहले लोगों को अपने खसरा खतौनी से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए तहसील का चक्कर काटना पड़ता था जिसमें समय और पैसा दोनों की लागत ज्यादा होती थी। अब आप यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से आसानी से घर बैठे ही अपने खसरा खतौनी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपके समय के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी। 
  • जब आप तहसील से खसरा खतौनी से संबंधित कोई भी जानकारी प्रिंटआउट के माध्यम से लेते हैं तो आपको अलग तरह के प्रिंटआउट मिलते हैं और धांधली किया जाता था। लेकिन अब आप अपने मोबाइल से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट अपने नजदीकी दुकान से कुछ पैसे देकर आसानी से करा सकते हैं। 
  • यूपी भूलेख पोर्टल से आपको यह भी फायदा है कि अगर आपके पास खाता संख्या नहीं है तो भी आप अपने और अपने पिता का नाम सर्च कर खसरा खतौनी के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना

यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2024

यूपी भूलेख खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें?

यूपी भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी की नकल देखें : अगर आप यू पी भूलेख पोर्टल के माध्यम से खसरा खतौनी की नकल देखना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश आप नहीं देख पा रहे हैं। तो आइए हम आपको नीचे कुछ आसान से स्टेप्स बताते हैं जिससे आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं और इसके माध्यम से यूपी भूलेख पोर्टल से खसरा खतौनी की नकल देख सकते हैं। 

  • यूपी भूलेख पोर्टल से खसरा खतौनी देखने के लिए सबसे पहले आपको यूपी भूलेख पोर्टल [https://upbhulekh.gov.in/] को ओपन करना होगा। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा और वहां पर आपको अपना जनपद, तहसील और उसके बाद अपने गांव का चयन करना है। 
  • अब आपके सामने खाता संख्या दर्ज करने का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उसमें आपको अपना खाता संख्या दर्ज कर देना है और नीचे खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना। 
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और वहां पर आपको उध्दरण देखें का एक विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरना है। 
  • कैप्चा कोड भरने के बाद आप नीचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं वैसे ही आपके सामने आपके खसरा खतौनी की नकल आ जाएगी। आप अगर चाहे तो इसे देखने के साथ-साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

यूपी भूलेख पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • यदि आपको भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल शिकायत दर्ज करनी है तो आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल साइट के होमपेज पर ही आपको “शिकायत पंजीकरण” के विकल्प मिलेगा। वहां क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी और अंत में सबमिट कर दे।
  • इसके बाद विभाग आपकी शिकायत पर जल्द से जल्द कार्यवाही कर आपको उचित सहायता प्रदान करेगा।

निष्कर्ष 

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से up bhulekh portal par khasra khatauni ki nakal dekhe के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा और इसमें दी गई जानकारी आपको अच्छे से समझ में आ गई होगी। 

अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा और इसमें भूलेख पोर्टल से खसरा खतौनी की नकल कैसे देखे के बारे में जानकारी अच्छे से समझ में आ गई तो आप इसे अपने मित्रों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। 

FAQs – यूपी भूलेख पर खसरा खतौनी की नकल ऑनलाइन डाउनलोड करें

सवाल: यूपी भूलेख खसरा खतौनी घर बैठे ऑनलाइन कैसे चेक करें?

उत्तर: यूपी भूलेख खसरा खतौनी घर बैठे ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाना होगा। वहां आपको खसरा / खतौनी डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।

सवाल: उत्तर प्रदेश लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित शिकायत कहाँ करें?

उत्तर: यूपी लैंड रिकॉर्ड / खसरा / खतौनी से सम्बंधित शिकायत आप Bhulekh UP विभाग की वेबसाइट पर सकते है। जिसका लिंक आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगा।

सवाल: यूपी भूलेख पर अपनी जमीन की खाता संख्या कैसे पता करें?

जवाब: इसके लिए भी आपको UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं आपको अपने खेत या जमीन के रिकॉर्ड की खाता संख्या पता कर सकते है।

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Mobile App Download Click Here
Google News Follow Now

Leave a Comment